Home » शहर » गर्मी में मच्छर : इस साल अब तक डेंगू के मिले 22 पीड़ित; गर्मी में नए मरीज मिलने से बढ़ी सतर्कता

गर्मी में मच्छर : इस साल अब तक डेंगू के मिले 22 पीड़ित; गर्मी में नए मरीज मिलने से बढ़ी सतर्कता

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी :- डेंगू के मरीज आम तौर पर जुलाई से दिसंबर तक मिलते हैं। अब गर्मी में भी डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं, यह चिंता का कारण है। जिले में 22 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें 20 ऐसे लोगों में लक्षण मिले हैं, जिनको पहले डेंगू का संक्रमण हो चुका है। साथ ही दो नए मरीज भी मिले हैं। शहर से लेकर गांव तक मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। भोजुबीर, लमही में एक-एक नया केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। दोनों युवकों को बुखार था और जोड़ों में दर्द से भी परेशान थे। जांच करवाने के बाद ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि इस साल जनवरी से अब तक 22 मामले मिल चुके हैं, इसमें 20 ऐसे लोग हैं, जिनको पहले डेंगू हो चुका था।

बोले अधिकारी बरसात में डेंगू का संक्रमण प्रभावी होता है, लेकिन इस समय वातावरण में सुबह और शाम नमी बनी हुई है। इस तरह के वातावरण में मच्छरों के पनपने की संभावना बनी रहती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी, मच्छरों का प्रकोप खत्म हो जाएगा। – प्रो. गोपालनाथ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, बीएचयू

अब तक मिले डेंगू के मामले

– 2025 :- 22

– 2024 :- 425

– 2023 :- 491

– 2022 :- 562

– 2021 :- 458

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!