बबुरी। पुलिस की तत्परता और सजगता ने एक परिवार की चिंता को खत्म कर दिया। बबुरी कस्बे में गुमशुदा हुए बालक को पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खोज निकाला।जानकारी के अनुसार, बबुरी कस्बा निवासी जय प्रकाश का पुत्र श्लोक दो दिन पहले अचानक घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बालक के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ बालक की तलाश शुरू कर दी। लगातार खोजबीन और जांच-पड़ताल के बाद गुरुवार को पुलिस ने बनारस से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने श्लोक को उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और बबुरी पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर साबित हुआ कि बबुरी पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
