दुनिया में हर सेकेंड 1.63 करोड़ की साइबर ठगी: भारत में 6 साल में 42 गुना बढ़ी, इस साल ₹1.2 लाख करोड़ की ठगी की आशंका 2024 में दुनिया में ₹498 लाख करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी हुई। यानी कि हर सेकेंड ₹1.63 करोड़ की चपट लगी। भारत में 2023 में 9.2 लाख से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनमें ₹6 हजार करोड़ की चपत लगी। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार साइबर ठगी 6 साल में 42 गुना बढ़ गई। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने 2025 में भारतीयों से ₹1.2 लाख करोड़ से ज्यादा की ठगी की आशंका जताई है। यह बिहार के बजट के 50% के बराबर है।
भारत में 2024 में 24 हजार अधिकारियों को साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग दी है। 33 राज्यों में साइबर फोरेंसिक लैब हैं । हालांकि, 37% जिलों में अभी साइबर क्राइम सेल नहीं हैं।28 हजार करोड़ भारत में भी इस साल साइबर सुरक्षा पर खर्च होने का अंदाजा है






