प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) खरीदने को मंजूरी दी है। यह भारत में डिजाइन और निर्मित पहली 155 मिमी आर्टिलरी गन है, जिसकी मारक क्षमता 45 किमी तक है। सरकार कुल 307 तोपों और 327 गन-टोइंग वाहन खरीदेगी, जो पाकिस्तान और चीन सीमा पर तैनात की जाएंगी। इससे भारतीय सेना की रणनीतिक और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी। ATAGS को DRDO और भारतीय निजी उद्योगों के सहयोग से विकसित किया गया है। इसके 65% से अधिक पुर्जे स्वदेशी हैं, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस अत्याधुनिक तोप प्रणाली के आने से पुरानी 105 मिमी और 130 मिमी तोपों की जगह सेना का तोपखाना आधुनिक होगा।
टॉप स्टोरी
डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026
बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026
ज़रूर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026

बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026


