वाराणसी। “बिन पानी सब सून” कहावत इन दिनों मंडुवाडीह बाजार में सटीक बैठ रही है। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत होते ही इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मंडुवाडीह सब्जी मंडी निवासी सन्नी गुप्ता के अनुसार, पहले जलनिगम की आपूर्ति ठप होने पर मोहल्ले के लोग दो कुओं से अपनी जरूरत का पानी निकाल लेते थे। लेकिन नगर निगम के अधीन आने के बाद इन कुओं की सफाई नहीं हुई, जिससे इनका पानी न तो पीने लायक रहा और न ही नहाने योग्य। बाजार के कपड़ा व्यवसायी कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया कि अब भी ग्रामसभा के समय की पुरानी और पतली पाइपलाइन से जल आपूर्ति हो रही है। इसकी क्षमता कम होने के कारण मंडुवाडीह सब्जी मंडी के आसपास के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। जब पंप ऑपरेटर से शिकायत की जाती है, तो वे जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि लोगों को इस पेयजल संकट से राहत मिल सके।
टॉप स्टोरी
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने दिखाई अपनी शक्ति
January 12, 2026
उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का रहेगा सार्वजनिक अवकाश
January 12, 2026
ज़रूर पढ़ें

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने दिखाई अपनी शक्ति
January 12, 2026

उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का रहेगा सार्वजनिक अवकाश
January 12, 2026


