•अयोध्या में 3 वर्ष से 7 वर्ष के लिए चाइल्ड केयर बनाया जाएगा नजूल भूमि पर, दिव्यांगजन विभाग को निशुल्क भूमि आवंटित की गई है।
•अयोध्या में सीता आई हॉस्पिटल की सरप्लस ज़मीन पर 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण होगा।12798 वर्ग मीटर भूमि
• PRD के जवानों का भत्ता 395 से बढ़कर अब 500 रुपए प्रतिदिन किया गया एक अप्रैल से प्रदेश में 34000 से अधिक PRD जवान हैं
• उत्तर प्रदेश अधीनस्थ नियमावली में संशोधन किया गया पिरामिड ठीक करने के लिए जिसमे पुनर्गठन किया गया।
•यमुना एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की क्रॉसिंग अफजलपुर में इंटरचेंज का निर्माण NHAI द्वारा किया जाएगा ,
•हाथरस में ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का आवंटित की गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 6.675 हेक्टेयर भूमि 1987 वाले रेट पर दी गई है!!
