Home » शहर » वाराणसी में दुल्हन 4 लाख के गहने लेकर फरार :- जयमाल के बाद फेरे लिए, दूल्हा विदाई के लिए 6 घंटे इंतजार करता रहा

वाराणसी में दुल्हन 4 लाख के गहने लेकर फरार :- जयमाल के बाद फेरे लिए, दूल्हा विदाई के लिए 6 घंटे इंतजार करता रहा

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी में शुक्रवार को शादी के मंडप पर रस्में निभाने के बाद दुल्हन फरार हो गई। विदाई के समय दुल्हन की तलाश शुरू हुई तो वो घर पर नहीं मिली। दूल्हे ने परिजनों और बारातियों के साथ विदाई के लिए 6 घंटे इंतजार किया। लेकिन, उसे पत्नी नहीं मिली। विदाई के समय दुल्हन के घर छोड़कर फरार होने की जानकारी के बाद बारातियों ने हंगामा किया। इसके बाद दूल्हे के पिता ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस बुला ली। कई घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। दुल्हन और उसके भाई की तलाश की गई। लेकिन, दोनों का पता नहीं चला। उनके मोबाइल भी दोपहर तक बंद मिले। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दूल्हे के पिता ने दुल्हन, उसके भाई और पिता के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 मार्च को थी शादी भदोही के रतना गांव निवासी इंद्रजीत कहार ने अपने बेटे सिद्धार्थ कुमार की शादी बड़ागांव के हसनपुर निवासी कृपाशंकर की बेटी रीता से तय की थी। जनवरी में रिंग सेरेमनी के बाद शादी के लिए 6 मार्च की तारीख तय हुई। इसके लिए सिद्धार्थ बारात लेकर वाराणसी पहुंचा, हसनपुर गांव के बारात घर में पूरे बारात का भव्य स्वागत किया गया। जयमाल के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फोटो सेशन हुआ। दोनों जोड़ों के साथ परिजनों ने खाना खाया और फिर शादी की रस्में मंडप पर शुरू हुई। सात फेरों के बाद ससुराल पक्ष ने दुल्हन को श्रृंगार और खानदानी जेवरात मंडप पर पहनाए। 4 बजे के आसपास मंडप की रस्में पूरी हुई और विदाई के लिए आठ बजे का समय तय हुआ।

सुबह दुल्हन पक्ष ने विदाई का समय टाला – बराती भी जाकर आराम करने लगे और दूल्हा सो गया। सुबह आठ बजा तो दूल्हे के पिता इंद्रजीत ने विदाई के लिए फोन किया तो कृपाशंकर ने कुछ देर देरी की बात कहकर विदाई का समय टाल दिया। 9 और 10 बजे खुद आकर कहने पर दुल्हन का पिता अलग-अलग कारण बताकर विदाई का समय टालता रहा। इस दौरान दूल्हे और परिजनों को छोड़कर बाकी बारात भी रवाना करवा दी। इसी बीच दूल्हे का भाई दुल्हन के घर गया, तो वहां दुल्हन को नहीं देखा। पूरी जानकारी ली तो पता चला कि दुल्हन फरार हो गई है और उसकी तलाश जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह भाई के साथ रीता को बाइक से जाते देखा गया था।

दूल्हे ने पिता ने किया हंगामा – इसके बाद दूल्हे के पिता ने हंगामा काट दिया। पंचायत शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। गहन पड़ताल की। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। बताया कि दुल्हन घर से फरार है, लड़के वालों ने अपने बारातियों के साथ सुबह 10 बजे से 2 बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन दुल्हन नहीं आई। दूल्हे के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शादी में चढ़ाए 4 लाख के जेवरात ले जाने का आरोप भी लगाया। बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लड़की वालों ने विदाई से इनकार कर दिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!