सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित समाजवादी पार्टी के नेता प्रदेश महा सचिव लोहिया वाहिनी मन्नू पांडे के निवास पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर शनिवार को जनपद सोनभद्र जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने,डबल इंजन की सरकार के विकास को लेकर आम जनमानस को बताने और खोखली सरकार के खोखले वादों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्हों ने कहा कि हवा हवाई विकास करने का दावा कर रही भाजपा सरकार की पोल खोलने को लेकर चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचने का काम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कर रहे हैं।
इस दौरान पर सांसद छोटेलाल खरवार सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे,राम भरोसे सिंह पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,
विजय यादव,अनिल प्रधान,अशोक सिंह पटेल,सुनील कुमार गौड़,जिला महासचिव मोहम्मद शाईद कुरैशी, सुरेश यादव,रामप्यारे सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह,लाल बहादुर पाल,पवन पटेल,त्रिपुरारी गौड़, परमेश्वर यादव,बाबूलाल यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author: Rajesh Sharma
.