राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक)
चहनियां। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोमवार को कैम्प कार्यालय पर पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान प्रगतिशील नाई विकास समिति के पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री के पद पर रहकर गरीबो की सेवा किए, जो रिक्शा चलाते थे। झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करते थे। बिहार में इन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। इनके कार्यों से जनता खुश होकर कई कई दशकों तक इन्हें विधायक बनाए रखा। कहा कि ये नाई समाज मे पैदा हुए किन्तु समाज मे आजादी दिलाने का कार्य किया। इनकी ईमानदारी की आज भी मिसाल दी जाती है। इस मौके पर हीरा शर्मा, गोरख शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विनय शर्मा, बाबू लाल शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, पवन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बसंत शर्मा ने किया।

Author: Rajesh Sharma
.