Home » शहर » गंगा में स्नान करते समय डूबा युवक :- होली खेलने के बाद बड़े भाई के साथ कर रहा था स्नान, NDRF तलाश में जुटी

गंगा में स्नान करते समय डूबा युवक :- होली खेलने के बाद बड़े भाई के साथ कर रहा था स्नान, NDRF तलाश में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी के जानकी घाट पर होली खेलने के बाद स्नान करने पहुंचा एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि वह अपने बड़े भाई के साथ वाराणसी में होली खेलने आया था होली खेलने के बाद वह स्नान करने गया दोनों भाई स्नान कर रहे थे छोटा भाई गहरे पानी में चला गया उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह डूब गया।

भाई संग कर रहा था स्नान स्थानीय लोगों ने बताया कि आज होली के दिन काफी युवा गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे थे लोगों को यह बताया गया की बेरिकेटिंग के आगे जाकर स्नान ना करे लेकिन वह मन नहीं एक युवक गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबने लगा आसपास के लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता। वही होली के पर्व पर अपने पुत्र को खोने के दुख में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

युवक की खोज में जुटी NDRF अस्सी चौकी प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया जानकी घाट पर हर्ष गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता स्नान करते समय डूब गया। वह महमूदपुर लोहता स्टेशन शिव मंदिर के पास थाना लोहता उम्र 17 वर्ष हैं। वह अपने बड़े भाई अभिषेक गुप्ता के साथ जानकी घाट पर नहा रहा था। बड़े भाई के द्वारा बताया गया की नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूब गया। मौके पर जल पुलिस और एनडीआरएफ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश जारी है लेकिन अभी तक मिला नहीं।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *