जनपद मीरजापुर : दिनांक 16.04.2025 को एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की के साथ तीन लड़को द्वारा बदतमीजी व छेड़खानी की जा रही है । पुलिस द्वारा वीडियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच प्रारम्भ की गई तो जांच में 04 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया । थाना हलिया पुलिस द्वारा घटना से सम्बन्धित मु0अ0सं0-42/2025 धारा 75,76 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । आज दिनांकः 17.03.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि घटना का मुख्य आरोपी पिंटू पाल, मुरलिया के जंगल में छिपा हुआ है तथा कहीं भागने की फिराक में है । सूचना पर एसओजी, सर्विलांस व थाना हलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में पिंटू पाल पुत्र रामदयाल उर्फ छोटकऊ निवासी सोनगढ़ा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है । जिसका इलाज जिला चिकित्सालय मीरजापुर में चल रहा है । घटना से सम्बन्धित अन्य 02 आरोपियों 1.दीपक भट्ट पुत्र जितेन्द्र कुमार व 2.विवेक पाल पुत्र ठंड पाल निवासीगण सोनगढ़ा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को अन्य स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । उक्त घटना से सम्बन्धित चौथा आरोपी आजाद की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, यथाशीघ्र चौथे अभियुक्त की भी गिरफ्तारी की जायेगी ।

टॉप स्टोरी
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026
बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026
ज़रूर पढ़ें


डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026

बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
