मीरजापुर : आज दिनांक 23.03.2025 को थाना को0कटरा, थाना राजगढ़ व एस0ओ0जी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में बड़ी कार्यवाही की गयी है । पुलिस टीमों द्वारा करीब ₹ 6.50 करोड़ की हेरोइन बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें मुख्य अभियुक्त नन्हें कसेरा पुत्र स्व0 मुन्ना कसेरा निवासी तुलसी चौक थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर, जिसपर कुल 06 मुकदमें दर्ज है । अभियुक्त नन्हे कसेरा उपरोक्त द्वारा गिरफ्तारी के उपरान्त पुलिस टीम को अतिरिक्त मादक पदार्थों की बरामदगी के विषय में बताया गया जिसपर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ में लेकर उसके बताये गये स्थान पर पहुंचा गया । मादक पदार्थों की बरामदगी की सूचना गलत पायी गयी जहां पर पहले से ही अभियुक्त द्वारा असलहा छुपा कर रखा गया था और अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया । इस दौरान एक आरक्षी घायल हो गया तथा पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त नन्हें कसेरा उपरोक्त के पैर में गोली लगी है । पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
टॉप स्टोरी
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026
बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026
ज़रूर पढ़ें


डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा के छात्र ने रचा सफलता का इतिहास
February 22, 2026

बीएचयू में 23 से 25 तक आधे दिन की कक्षाएं…
February 17, 2026

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
