Home » शहर » वाराणसी में 6 पर दहेज एक्ट लगा :- 21 लाख कैश और 23 लाख सगाई और तिलक में कराए खर्च कराने के बाद मांगी 25 लाख की गाड़ी

वाराणसी में 6 पर दहेज एक्ट लगा :- 21 लाख कैश और 23 लाख सगाई और तिलक में कराए खर्च कराने के बाद मांगी 25 लाख की गाड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी के मंडुआडीह थाने पर पुलिस ने 6 लोगों पर दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद ACP रोहनिया की जांच के आधार पर किया गया है। आरोप है कि मंडुआडीह निवासी एक व्यक्ति की लड़की से शादी के नाम पर भेलूपुर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी हर्ष द्विवेदी और उसके परिजनों ने सगाई और तिलक किया और 21 लाख रुपए लिए, लेकिन 25 लाख की चार पहिया की मांग पर शादी नहीं की। तिलक के बावजूद गाड़ी देने में असमर्थता जताने पर हर्ष द्विवेदी के परिजनों ने उसकी शादी लखनऊ में कर दी। जिससे लड़की के पिता का करीब 44 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें 21 लाख नकद और 23 लाख रुपए सगाई और तिलक में खर्च हुए, फिलहाल पुलिस ने संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साल 2022 में हुई थी इंगेजमेंट मंडुआडीह के रहने वाले व्यक्ति ने बताया- जुलाई 2022 में कश्मीरीगंज, खोजवां निवासी अगुआ अजय दुबे ने मेरी बेटी की शादी कबीरनगर भेलूपुर के हर्ष द्विवेदी पुत्र संजय द्विवेदी से तय करवाई थी। 8 जुलाई 2022 को हर्ष द्विवेदी के माता-पिता मेरे घर आये और मेरी बेटी को छेका दिए। इसके बाद शादी तय हो गयी। इस कार्यक्रम में मेरा करीब 1.27 लाख रुपए खर्च हुआ। इसके बाद 9 अक्टूबर को सगाई की तारीख तय हुई। जो मैंने होटल क्लार्क से किया। लड़की के इंगेजमेंट में मेरे 16 लाख 95 हजार रुपए खर्च हुए। जिसमें 3 लाख 72 हजार की हीरे की अंगूठी के लिए लड़के ने नकद इंग्जेमेंट के पहले लिया था। उसी दिन 18 हजार रुपए की चांदी की प्लेट पर लड़के को एक लाख रुपया नकद दिया गया था। इसके बाद तिलक की तारीख 5 नवंबर 2022 तय की गयी थी।

तिलक के चार दिन पहले कैश दिए 20 लाख युवती के पिता ने बताया- तिलक 5 नवंबर को तय हुआ था। ऐसे में मै अपने भाई के साथ एक नवंबर को लड़के के घर पहुंचा। यहां हमने ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की बात कही तो बोले नहीं हमें नकद दे दीजिये। इसपर हमने 20 लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद तिलक हुआ जिसमें मेरे 5 लाख 13 हजार रुपए खर्च हुए। तिलक तक मेरा कुल 44 लाख 35 हजार रुपए खर्च हुआ था। 7 फरवरी 2023 को शुभम लॉन महमूरगंज में लड़की की शादी तय हुई थी। हम उसकी तैयारी में लग गए थे।

25 लाख रुपए की गाड़ी की हुई डिमांड युवती के पिता ने बताया हम सभी शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी दौरान एक दिन अगुआ अजय दुबे अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। उसने कहा तिलक में 21 लाख रुपए देने से शादी नहीं हो जाएगी। आपको दहेज में एक 25 लाख की लग्जरी कार ही देनी होगी। वरना शादी नहीं हो पाएगी। इसपर मैंने असमर्थता जताई और कहा कि मै अब कार नहीं दे पाऊँगा क्योंकि अभी शादी भी करनी है। शादी तय होने के पहले कार की डिमांड नहीं की गयी थी।

शादी नहीं की, मेरी पत्नी को मारा-पीटा पीड़ित ने बताया- शादी की तारीख जब नजदीक आयी तो लड़के की तरफ से दबाव बनाया जाने लगा और शादी टाल दी गयी। साल 2024 की 3 मार्च को मेरी पत्नी को पता चला की लड़के की शादी कहीं और तय कर दी गयी है। इसपर वो घर गयीं तो वहां उन्हें प्रताड़ित किया गया और मारकर घर के बाहर धकेल दिया जिससे उन्हें चोट आयी है। इस्पर्माइने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

दिसंबर 2024 में करेंगे विवाह इसपर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। जिसपर हर्ष द्विवेदी ने आने से मना कर दिया और बोला की अभी तबियत नहीं सही है। दिसंबर तक शादी कर लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब पता चला है कि उसने अपने परिवार वालों के साथ 12 मार्च को लखनऊ जाकर शादी कर ली है। इस आशय का प्रार्थना पत्र हमने एसीपी रोहनिया को दिया था.

दर्ज हुई FIR इस संबंध में एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने बताया-पीड़ित की तहरीर पर जांच कराई गयी थी। जांच में सभी तथ्य सही पाए गए हैं। ऐसे में थाना मंडुआडीह पर बीएनएस की धारा 323, 504, 506 और दहेज प्रतिषेध नियम 3 और 4 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनसे पैसों की रिकवरी की जाएगी।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *