Home » शहर » लापरवाही पड़ी भारी, पोर्टल पर विवरण अपलोड न करने पर डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित

लापरवाही पड़ी भारी, पोर्टल पर विवरण अपलोड न करने पर डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित एक शिक्षक का विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड करने में हुई लापरवाही के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के एक वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक (वाराणसी मंडल) राम शरण सिंह ने बताया कि भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक उमेश सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की ओर से किया गया था। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत, चयनित शिक्षक का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन माध्यम से मंडलीय चयन समिति के पोर्टल पर अपलोड किया जाना था।यह कार्य डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक शिरीष शर्मा को सौंपा गया था। आरोप है कि शिरीष ने निर्धारित समय सीमा के भीतर शिक्षक उमेश का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इसी आधार पर, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ सहायक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *