सीएम योगी पांच जून को अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इसी दिन यहां राम दरबार सहित अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इस दौरान राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और विशेष आरती कर श्रद्धा निवेदित करने के साथ प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करेंगे। राम दरबार और अन्य सात देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करेंगे।सीएम योगी का रामनगरी से गहरा लगाव है। विविध आयोजनों और यहां की विकास परियोजनाओं की प्रगति को परखने के लिए उनके दौरे होते रहते हैं। इस बार पांच जून को मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन बेहद खास होने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से भी सीएम के इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026
अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026
ज़रूर पढ़ें

देश राज्यों से बड़ी खबरें I 17 – फरवरी – मंगलवार
February 17, 2026

अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
February 10, 2026


सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है।
January 29, 2026
