कल नेपाल और नीदरलैंड के बीच एक बहुत इंट्रेस्टिंग टी-20 मैच हुआ। असल में नीदरलैंड ने पहले खेलते हुए 152 रन बनाए। नेपाल ने भी 20 ओवर में 152 रन बनाए। मैच टाई हो गया।
सुपर ओवर हुआ। नेपाल ने 19 रन जड़ दिए। नीदरलैंड ने भी 19 रन बना दिया। इस तरह से सुपर ओवर भी टाई हो गया।
दूसरा सुपर ओवर शुरू हुआ। नीदरलैंड ने इस बार 17 रन बनाए। नेपाल भी आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 17 रन ही बना पाया। इस तरह से दूसरा सुपर-ओवर भी टाई हो गया।
तीसरे सुपर ओवर अजब हुआ। नेपाल कोई भी रन नहीं बना सका, दोनों खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए। नीदरलैंड ने पहली गेंद पर छक्का मारकर जीत लिया।
