वाराणसी टाउन हॉल में नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को होना है। इसके लिए सदन में सभी पार्षद पहुंचे, जिसके बाद मेयर के आगमन के साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा की ओर से पांच नाम का प्रस्ताव दिया गया। जिसमें अशोक मौर्या, प्रवीण राय, मदन मोहन तिवारी, सुशीला, माधुरी सिंह शामिल हैं। भाजपा की ओर से इन पांचों का नामांकन कराया गया।
वहीं सपा से राजकपूर चौधरी और इरफान का नामांकन कराया गया। साथ ही कांग्रेस से गुलशन अली ने नामांकन किया। हालांकिन सपा के इरफान ने कुछ देर में ही नाम वापस ले लिया। चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 112 सदस्य हैं। सूची में 100 पार्षदों के अलावा 2 सांसद, 5 विधानसभा सदस्य और 5 विधान परिषद सदस्य शामिल हैं।
