राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
सिंगरौली। जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परसौना में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में देवसर विधायक, सिंगरौली विधायक, सांसद और मंत्री के पुतलों का पिंडदान किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कंपनियों की दलाली करने और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आंदोलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह चंदेल, राम सुमिरण सहवाल और भास्कर मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन को देखते हुए सिंगरौली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही।

Author: Rajesh Sharma
.