शारदीय नवरात्र 22 सितंबरे से आरंभ हो रहे हैं। इस नवरात्र देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर और प्रस्थान मनुष्य के कंधे पर हो रहा है। मां का आगमन और प्रस्थान दोनों ही इस बार बहुत शुभ हैं।
हाथी पर मां दुर्गा का आगमन सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ यह पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों को भी दर्शाता है। इस बार शारदीय नवरात्र दस दिन के हैं यानी एक नवरात्र बढ़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र बढ़ते अच्छे, श्राद्ध घटते अच्छे।
