Home » ताजा खबर » धूप खिली तो काशीवासियों को राहत मिली, इस सप्ताह फिर ठंड बढ़ने की संभावना..

धूप खिली तो काशीवासियों को राहत मिली, इस सप्ताह फिर ठंड बढ़ने की संभावना..

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी में पिछले सप्ताह की शुरुआत से घना कोहरा, हवा में नमी और हल्की धूप की वजह से ठंड से परेशान लोगों को तीन दिन से राहत मिल रही है। सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली तो लोग छतों पर कपड़े सुखाने पहुंच गए। साथ ही धूप सेकने के लिए लोग घरों से बाहर निकले।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव कम होने से धूप का असर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह फिर से ठंड बढ़ने और घने कोहरे की संभावना है।

उधर, रविवार को भी मौसम दिन में साफ रहा और धूप ने राहत दिलाई। दिन में हवाओं में नमी कम होने के कारण धूप असरदार रही। लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप का असर रहा कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि रात में गलन फिर बढ़ गई।

बता दें कि रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप भी असरदार होने लगी। घरों में लोग छत पर धूप सेंकते नजर आए, वहीं घाटों पर भी अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल अधिक रही। रात में कोहरा नहीं दिखा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान, जो शनिवार को 6.0 डिग्री सेल्सियस था, बढ़कर 7.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *