Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह-संपादक वार्ताहब)
शक्तिनगर/सोनभद्र:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक अर्जित किए। इसमें एकांश गर्ग ने 89.8 प्रतिशत, फैजान अली ने 89.2 प्रतिशत, आरुष पाल ने 88.4 प्रतिशत तथा समीर देव पाण्डेय ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय का औसत परीक्षा परिणाम 71.77 प्रतिशत रहा, जो गुड कैटेगरी में शामिल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की ए.आर.ओ./प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भविष्य में और बेहतर परिणाम लाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *