Home » शहर » योग से निरोगी काया का संदेश, डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग से निरोगी काया का संदेश, डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर, सोनभद्र। “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग विषयक ड्राइंग, पेंटिंग, भाषण एवं योग गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या एवं एआरओ श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जिसने विश्व मंच पर देश को विशेष सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है तथा “योग भगाए रोग” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
पीईटी अल्पना शर्मा एवं निखिल दत्ता के निर्देशन में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार, गायत्री मंत्र, ओम ध्वनि उच्चारण तथा ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुरासन एवं पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में शवासन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को विश्राम की मुद्रा में लाया गया। कक्षा 12 के छात्र आर्यन रजक ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
योग दिवस का यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का प्रेरणास्रोत बना।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें