Home » शहर » डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में अंतर-सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में अंतर-सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया
Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)

शक्तिनगर सोनभद्र/डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में अंतर-सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का मुकाबला अरविंदो सदन एवं दयानंद सदन के बीच खेला गया। अरविंदो सदन की टीम का नेतृत्व कक्षा 12 के छात्र शौर्य ने किया, जबकि दयानंद सदन के कप्तान कक्षा 12 के छात्र आदर्श वर्मा रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ए.आर.ओ./प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराया। टॉस में दयानंद सदन विजयी रहा और उसे खेल की शुरुआत करने का अवसर मिला। इसके पश्चात प्राचार्या ने मैदान में किक लगाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों सदनों के हाउस मास्टर्स, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में दयानंद सदन ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वर्षा के बीच खेले गए इस मुकाबले का खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *