Home » शहर » विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ डीएवी ओबरा में मना स्वतंत्रता दिवस

विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ डीएवी ओबरा में मना स्वतंत्रता दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह-संपादक वार्ताहब)
ओबरा (सोनभद्र), 15 अगस्त 2026। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ओबरा थर्मल प्रोजेक्ट (UPRVUNL) परिसर में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में युवा शक्ति” रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी.एम. श्री एल.एल. चतुर्वेदी, श्रीमती चतुर्वेदी, एलएमसी सदस्य अनुराग मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।प्राचार्य संजय कुमार पांडेय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तकनीकी नवाचार, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता के माध्यम से विद्यार्थियों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और समारोह का समापन हुआ।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें