राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर। गणेश पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन एवं CISF ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया नाला क्षेत्र स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन एवं CISF के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बलिया नाला क्षेत्र एवं आसपास की कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पूजा के दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों, श्रद्धालुओं की भीड़ तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन एवं CISF के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मंगलमय वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान अजीत तिवारी, शिवकुमार सविता (अध्यक्ष), राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के नगरवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
गणेश पूजा को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल की सजावट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं को इस बार गणेश उत्सव के भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।
Author: Rajesh Sharma
.




