वाराणसी :- विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए ‘केवल एक दिन नहीं, हर रोज महिलाओं का सम्मान हो’ का संदेश देकर समूचे भारतवर्ष के लिए आदर्श ‘भारत माता’ की आरती उतार कर नमामि गंगे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व शुक्रवार को महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व, सुखद समन्वय और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं भारत माता के सम्मुख महिलाओं के अधिकारों, समानता और समाज में उनके योगदान को सम्मान दिया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं ने समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। जब महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। विकसित भारत के निर्माण हेतु भारत की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, पूजा मौर्या, बेबी तिवारी, शालिनी दीक्षित, राधा शर्मा, सूर्यांशु शुक्ला एवं सम्मानित महिलाएं शामिल रहीं।
टॉप स्टोरी
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने दिखाई अपनी शक्ति
January 12, 2026
उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का रहेगा सार्वजनिक अवकाश
January 12, 2026
ज़रूर पढ़ें

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने दिखाई अपनी शक्ति
January 12, 2026

उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का रहेगा सार्वजनिक अवकाश
January 12, 2026


