Home » Blog » रिंकू-प्रिया वेडिंग क्रिकेटर रिंकू सिंगने प्रिया सरोजने फायनल केल्यानंतरच एक आलिशान बंगला खरेदी केला.

रिंकू-प्रिया वेडिंग क्रिकेटर रिंकू सिंगने प्रिया सरोजने फायनल केल्यानंतरच एक आलिशान बंगला खरेदी केला.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh bought a luxurious bungalow only after Priya Saroj made final

1 of 8

Rinku-Priya Wedding
– फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा सांसद प्रिया सरोज ने ही सिक्सर किंग रिंकू सिंह के आलीशान बंगले को फाइनल किया था। इस बंगले की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। बिल्डर्स ने इस बंगले को सैंपल के तौर पर बनाया था।

इस बंगले को रिंकू सिंह खरीदने के इच्छुक थे। मगर वह तय नहीं कर पा रहे थे कि उसे लेना अच्छा होगा या नहीं। जब अलीगढ़ प्रिया सरोज आईं, तो उन्होंने इस बंगले को सुंदर बताया और खरीदने की रजामंदी दे दी।




Trending Videos

Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh bought a luxurious bungalow only after Priya Saroj made final

2 of 8

रिंकू सिंह का आशियाना
– फोटो : अमर उजाला

रिंकू सिंह के माता-पिता गैस गोदाम में बने सर्वेट क्वार्टर में रह रहे हैं। हालांकि, रिंकू ने रामबाग कॉलोनी में अपने परिजनों के लिए एक घर बनवाकर दिया है। आईपीएल में रिंकू का बल्ला चलता रहा, उसी तरह उस पर धनवर्षा होती रही। वर्ष 2025 में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 


Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh bought a luxurious bungalow only after Priya Saroj made final

3 of 8

सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर दोस्त की पत्नी के जरिए रिंकू की प्रिया से हुई पहचान

इससे पहले वह भारतीय टीम में चुन लिए गए। इसके बाद उनकी क्रिकेट जगत में फिनिशर के रूप में पहचान बनती गई। करीब एक साल पहले भाई जैसे दोस्त क्रिकेटर की पत्नी के जरिए रिंकू सिंह की प्रिया सरोज से जान पहचान हो गई।


Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh bought a luxurious bungalow only after Priya Saroj made final

4 of 8

सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
– फोटो : अमर उजाला

रिंकू ने पॉश कॉलोनी में खरीदा आलीशान बंगला

इसके बाद यह जान पहचान दोस्ती में बदल गई, जो अब रिश्ते में तब्दील होने वाली है। रिंकू सिंह भी चाहते थे कि एक ऐसा घर हो, जो बाकी घरों से अलहदा हो। उन्होंने एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान बंगला खरीदा। बंगले का इंटीरियर जितना सुंदर है, उतना ही बाहरी हिस्सा भी आकर्षक है। स्वीमिंग पूल, आधुनिक बॉलकनी है।


Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh bought a luxurious bungalow only after Priya Saroj made final

5 of 8

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह
– फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2024 में गृह प्रवेश से एक सप्ताह प्रिया सरोज आई थीं। उन्होंने बंगला देखा और अच्छा बताया। इसके बाद रिंकू सिंह ने 38 नंबर के बंगले का बैनामा करा लिया। उधर, रिंकू सिंह की मां बीना देवी इस रिश्ते से उत्साहित हैं।

 


Source link

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!