जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. इन मृतकों का शव पहलगाम से श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शवों पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने इस भयावह हमले से जिंदा बचे लोगों का भी हाल चाल जाना और उन्हें भरोसा दिया कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें सजा दिलाने में सुरक्षा बल कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.अमित शाह जब इन पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था. कई लोग हाथ जोड़कर गृहमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे थे. इस दौरान अमित शाह ने कुछ पीड़ितों से बातचीत करके उनका दुख दर्द सुना. पीड़ितों में कई कम उम्र के लड़के भी खड़े थे. उनके ऊपर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. अमित शाह ने उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें दिलासा देने की कोशिश की,इसके बाद अमित शाह पुलवामा में आतंकी हमले वाली जगह पहुंचे. अमित शाह का हेलिकॉप्टर सीधा उसी मैदान पर लैंड किया, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को गोलियों से भून डाला था. गृह मंत्री वहां सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों से बातचीत करके हालात का जायजा लिया I
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



बॉन्ड मार्केट में दबाव, लेकिन ग्लोबल स्टॉक्स ने दिखाई मजबूती
September 30, 2026

SIP का नया रिकॉर्ड, ₹ 32,297 करोड़ निवेश
September 30, 2026
