बलिया खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम पन्दह,बलिया को उसेके निवास स्थान से प्रातः 9 बजे ईओडब्ल्यू वाराणसी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा ग्राम प्रधान एंव कोटेदारों से मिलीभगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम/निशानी अंगूठा/हस्ताक्षर अंकित कर शासकीय नकद राशि 34,70,381 रू0 / खाद्यान्न(चावल) राशि 32,43,600 का फर्जी वितरण दिखाकर कुल 67,13,981 रू0 का गबन किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बलिया के थाना सिकंदरपुर पर शासकीय धन धोखाधड़ी से और फर्जी अभिलेख तैयार कर गबन किए जाने का अभियोग वर्ष 2006 में पंजीकृत है। अभियुक्त वर्ष 2019 में सेवानिवृत हो चुका है।इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ईओडब्ल्यू वाराणसी के पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार द्वारा निरीक्षक श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में निरी.अरविंद कुमार,मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी,हेमंत सिंह और सरफराज अंसारी की एक टीम का गठन किया गया था।
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026
Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026
ज़रूर पढ़ें


देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026

Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026

