बुलन्दशहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया गया एवं शस्त्रों को खोलना, अग्निशामक यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायत करायी गयी। परेड में सम्मिलित थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी/डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर नाइट चैकिंग रजिस्टर चेक किया गया तथा पीआरवी गाड़ी पर मेडिकल किट, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु येलो टेप, रेस्पांस टाइम को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये, आरटीसी बैरिक मे चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा कार्य को शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में हमेशा स्वच्छता रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने व अभिलेखों को अध्यावधिक कर संभालकर रखने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री ऋजुल, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
बुलन्दशहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
Facebook
Twitter
WhatsApp




