मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी गई 10 हजार की राशि किसी महिला को नहीं लौटानी है।उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को रोजगार के लिए सहायता के रूप में दी जा रही हैं। ऐसे में इसे लौटाने का सवाल ही नहीं उठता है।
विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस संबंध में सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रही हैं।वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं।






