भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को फ्री एंट्री का तोहफा दिया है।आज ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर महिलाएं बिना टिकट प्रवेश कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान का सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों का मुफ्त आनंद दिलाना है। देश के अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए ऐसे ही अलग-अलग तोहफे दिए जा रहे हैं।
