Home » शहर » अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.31 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क

अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.31 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मुकदमे के आरोपी भागीरथी मौर्या के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी।
पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अभियुक्त भागीरथी मौर्या पुत्र रमापति मौर्या, निवासी मुँहकुचवां राजपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर (हाल पता- पद्ममिनी होटल के पास, मुर्धवा, रेनुकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र) के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अपर सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम, सोनभद्र द्वारा मुकदमा संख्या 767/2026, राज्य बनाम भागीरथी मौर्या में 15 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में अपराध से अर्जित अचल एवं चल संपत्तियों को कुर्क/जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान मुर्धवा स्थित आराजी संख्या 557ग (0.0195 हेक्टेयर), जिसकी अनुमानित कीमत 17.55 लाख रुपये, उस पर निर्मित मकान की कीमत लगभग 1.09 करोड़ रुपये, तथा मौजा कटौधी स्थित आराजी संख्या 97क (0.273 हेक्टेयर), जिसकी कीमत लगभग 4.10 लाख रुपये है, को नियमानुसार कुर्क कर लिया गया। इस प्रकार कुल लगभग 1.31 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति जब्त की गई।
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें