Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और क्रिकेट मैच ने मोहा मन

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और क्रिकेट मैच ने मोहा मन

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा और प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों का मन मोह लिया। हिंदी शिक्षिका सरोजिनी मिश्रा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया, संस्कृत शिक्षक सुरेंद्र त्रिपाठी ने सस्वर श्लोक वाचन किया तथा अंग्रेजी शिक्षिका रेनू सिंह ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह का विशेष आकर्षण ईईडीपी शिक्षिकाओं द्वारा साइबर अपराध एवं सुरक्षा पर आधारित लघु नाटिका रही। शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में शिक्षिकाओं ने अभिनय के माध्यम से साइबर अपराध के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक हवन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें मैत्रीपूर्ण मुकाबले ने आपसी सौहार्द, सहयोग एवं खेल भावना को प्रोत्साहित किया। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित कर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या एवं एआरओ श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार, कार्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने तथा अपने संस्कार, प्रतिभा, अनुशासन एवं परिश्रम के बल पर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। इस प्रकार विद्यालय में आयोजित बाल दिवस समारोह शिक्षा, संस्कार, जागरूकता, मनोरंजन और खेल भावना का सुंदर संगम बनकर संपन्न हुआ।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें