Home » ताजा खबर » तुहिन कांत पांडे सेबी अध्यक्ष नियुक्त 3 साल का होगा कार्यकाल..

तुहिन कांत पांडे सेबी अध्यक्ष नियुक्त 3 साल का होगा कार्यकाल..

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली : केंद्र ने गुरुवार को ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने पांडे की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।1987 बैच के आईएएस अफसर तुहिन कांत पांडे अभी वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। पांडे सेबी की मौजूदा चेयरमैन माधबी पुरी बुच से पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 28 फरवरी यानी शुक्रवार को खत्म हो रहा है। बता दें करीब दो साल से भी अधिक समय पहले हुए एअर इंडिया विनिवेश प्रक्रिया के समय भी पांडे चर्चा में रहे थे।

मौजूदा सेबी चेयरमैन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल काफी विवादित रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान वह अडाणी और हिंडनबर्ग मामले से जुड़े विवादों से घिरी रहीं। बीते 36 वर्षों में वह एक मात्र ऐसी सेबी चेयरमैन रही हैं, जिनकी पृष्ठभूमि निजी क्षेत्र की रही। अब विवादों में रहने के कारण केंद्र सरकार एक अनुभवी और सख्त छवि वाले व्यक्ति को नया चेयरमैन नियुक्त करना चाहती है।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

error: Content is protected !!