बिजनेस डेस्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी सबसे अधिक ब्याज देने वाली फिक्स डिपॉजिट वाली योजना अमृत कलश को एक अप्रैल से बंद कर दिया है। इससे ग्राहकों को काफी निराशा हुई क्योंकि ब्याज के हिसाब से यह योजना बहुत ही अच्छी थी। इस योजना के तहत ग्राहकों को 400 दिन तक एफडी करवाने पर 7.60 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता था। ऐसे में अब एसबीआई को किसी दूसरी योजना पर विचार करना पड़ेगा।एसबीआई ने पहले अपने ग्राहकों के लिए अमृत कलश नामक एक एफडी योजना चलाई थी। इस योजना के तहत यदि कोई ग्राहक अपने पैसे की 400 दिन तक एफडी करवाता था तो उसे 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिलता था। अब एसबीआई ने अपनी इस खास योजना को बंद कर दिया है। यह एक प्रकार से एसबीआई के ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका है। जो ग्राहक अपने पैसे की एफडी इस योजना के तहत करवाना चाहते थे, उनको यह बड़ा झटका है। अब ग्राहकों को दूसरी योजनाओं पर विचार करना पड़ेगा।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



बॉन्ड मार्केट में दबाव, लेकिन ग्लोबल स्टॉक्स ने दिखाई मजबूती
September 30, 2026

SIP का नया रिकॉर्ड, ₹ 32,297 करोड़ निवेश
September 30, 2026
