Gold Rate में बुधवार को रिकॉर्ड हाई से 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. Akshaya Tritiya 2025 से महज सात दिन पहले Gold Price में आई यह गिरावट उन अनुमानों के प्रति उम्मीद बढ़ाने वाली है, जिनके मुताबिक इस साल सोने का भाव 50-60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में लौट आने का दावा किया गया है. इंडियन बुलियन एंड जुलर्स एसोसिएशन के हिसाब से मंगलवार को देश में 24 कैरेट 99.9 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 98,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, बुधवार 23 अप्रैल को करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ दाम 95,784 पर आ गया. इस तरह सोने के भाव में ऑल टाइम हाई के बाद रातों रात 2,700 रुपये की कमी आई है. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक टैक्स मिलाकर राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने का भाव 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर रहा. वहीं, बुधवार को सुबह के सत्र में गोल्ड प्राइस में 2.72 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई है|
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026
Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026
ज़रूर पढ़ें


देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026

Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026

