Home » शहर » प्रोटोकॉल के तहत बाबा का दर्शन कर रहे दर्शनार्थी के साथ दरोगा ने किया दुर्व्यवहार

प्रोटोकॉल के तहत बाबा का दर्शन कर रहे दर्शनार्थी के साथ दरोगा ने किया दुर्व्यवहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोमवार की सुबह अपने सहयोगियों के साथ प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने गए डॉ मनोज त्रिपाठी ने यह आरोप लगाया कि हम लोग सुबह 4:45 पर दर्शन करने के लिये लाइन में थे इसी बीच गर्भगृह के पास पूर्वी गेट पर खड़े दरोगा अमरेश कुमार सिंह ने उनके साथ बत्तमीजी करते हुए गालियों का प्रयोग किया और देख लेने की धमकी भी दिया। गर्भगृह पर कार्यरत दरोगा के इस दुर्बयवहार से आहत डॉ त्रिपाठी ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कर रहे दर्शनार्थी के साथ जब दरोगा का यह कृत्य है तो आम दर्शनार्थी के साथ क्या होता होगा। डॉ मनोज त्रिपाठी ने इसकी शिकायत वहां के पीआरओ से करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी से इस बत्तमीज दरोगा को मंदिर परिसर से हटाने की मांग किया है। इस पूरे घटनाक्रम को सीसी टीवी के माध्यम से देखा जा सकता है।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *