Home » ताजा खबर » कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल 30 जून 2025 से शुरू होने जा रही है.

कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल 30 जून 2025 से शुरू होने जा रही है.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Kailash Mansarovar Yatra 2025: हिंदू धर्म में बहुत सी धार्मिक यात्राओं को काफी महत्व दिया जाता है. जिनमें वैष्णो देवी की यात्रा, चार धाम यात्रा और मानसरोवर यात्रा का काफी महत्व है. साल 2019 में कोविड महामारी के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा को बंद कर दिया गया था. लेकिन इस साल अगले महीने यानी जून में एक बार फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है.कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नाथुला में निर्माण कार्य किया जा रहे हैं. जिनमें यात्रियों के लिए दो केंद्र बनाए जा रहे हैं. पहला 10000 फीट की ऊंचाई पर दूसरा 14000 फीट की ऊंचाई पर होगा. इन दोनों केंद्रों में दो पांच बेड वाली बिल्डिंग्स होंगी. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा केंद्र होगा, रसोई होगी और जरूरी सुविधाएं महुैया करवाई जाएंगी. आपको बता दें इन केंद्रों में 50-60 लोगों के रहने का इंतजाम किया जा सकेगा. कुछ ही दिनों में इनकी तैयारियां भी पूरी हो जाएंगी.

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें