राजेश कुमार शर्मा(सह-संपादक वार्ताहब)
शक्तिनगर/सोनभद्र:-माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में खड़िया क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी का माहौल बन गया।खड़िया बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में अनुप्रिया कुशवाहा ने 94.67 प्रतिशत (568/600 अंक) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। 
विक्रमादित्य तिवारी 91.33 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं सुहाना गुप्ता 86.60 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।इंटरमीडिएट में यशराज ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिओम पाण्डेय (83.50 प्रतिशत) द्वितीय, खुशी कुमारी (81.80 प्रतिशत) तृतीय, अथर्व चौबे (81.20 प्रतिशत) चतुर्थ एवं अंजली गुप्ता (80 प्रतिशत) पंचम स्थान पर रहीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष हाईस्कूल के 84 एवं इंटरमीडिएट के 112 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।वहीं ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती ककरी विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में शुभम कुमार (86.66 प्रतिशत) प्रथम, आदित्य पाण्डेय (86.16 प्रतिशत) द्वितीय एवं आदित्य शाह (86 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहे।इंटरमीडिएट में शारदा द्विवेदी (84.20 प्रतिशत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
सुमिति (81 प्रतिशत) द्वितीय एवं अरविंद कुमार वैस (79.80 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य शिवजी राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया, वहीं अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Rajesh Sharma
.



