Home » राजनीति » बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव तय! 2 मई तक नई प्रदेश कमेटी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची संभव..

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव तय! 2 मई तक नई प्रदेश कमेटी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची संभव..

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल के बाद से लेकर 2 मई तक प्रदेश कमेटी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की नई सूची जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सूची लगभग फाइनल हो चुकी है और इसमें कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

🔹 बड़े बदलाव की आहट

प्रदेश संगठन में इस बार संतुलन और नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है। दो वर्तमान प्रदेश महामंत्रियों को पदोन्नति देकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं प्रदेश कमेटी के दो पदाधिकारियों को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

🔹 प्रवक्ताओं को भी मिल सकता मौका

पार्टी के दो प्रवक्ताओं को संगठन में बड़ी भूमिका देते हुए प्रदेश कमेटी में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है।

🔹 महिला चेहरों पर खास फोकस

इस बार संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की रणनीति के तहत,एक महिला को प्रदेश महामंत्रीऔर दूसरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

🔹 सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलने की तैयारी

सबसे बड़ा बदलाव क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटाया जा सकता है।हालांकि, दो मामलों में मामला काफी पेचीदा हो गया है,एक क्षेत्रीय अध्यक्ष का मामला सीधे प्रधानमंत्री स्तर तक पहुंच चुका है,जबकि दूसरे के पक्ष में पार्टी के बड़े नेता पूरी ताकत लगा रहे हैं

🔹 संगठन में नई ऊर्जा का लक्ष्य

बीजेपी इस फेरबदल के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

अब सबकी नजरें 2 मई पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी और किसकी होगी छुट्टी।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें