वाराणसी: धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी इन दिनों बिजली कटौती की मार झेल रही है।भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।दिन हो या रात,अचानक बिजली गुल होने से लोग उमस और गर्मी में परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक तरफ सरकार बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे करती है,वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।कई इलाकों में घंटों बिजली गायब रहने से पानी की सप्लाई,व्यापार और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।रात में बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की नींद हराम हो चुकी है।गुस्साए नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी शिकायतों पर सिर्फ आश्वासन देते हैं,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों,मरीजों और छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।इनवर्टर जवाब दे रहे हैं और लोग छतों व गलियों में रात गुजारने को मजबूर हैं।
शहरवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर स्मार्ट सिटी और वीआईपी जनपद कहलाने वाले वाराणसी में बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है?क्या जनता को इसी तरह गर्मी में तड़पने के लिए छोड़ दिया जाएगा? अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे सकता है।




