Home » शहर » ऊंच गांव में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई, माफिया वाहन छोड़कर फरार

ऊंच गांव में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई, माफिया वाहन छोड़कर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लोहता: थाना क्षेत्र के ऊंच गांव में आज बीती देर रात को पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी में मौके से पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी बरामद कर थाने लाकर सीज कर दिया गया।
एसडीएम राजातालाब शांतनू कुमार, खनन निरीक्षक अनुज कुमार, थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय व अकेलवा चौकी इंचार्ज कौशल सिंह के मौके पर पहुंचते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन को देखते ही सभी आरोपी ट्रैक्टर व जेसीबी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर लोहता थाने में खड़ा करा दिया है। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि सीज की कार्यवाही करते हुए,अवैध खनन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *