शिवपुर ।। चौथा पड़ाव, शिवपुर हनुमान, गोकुलचंद और रामलीला समिति धर्मशाला क्षेत्र मे 03 जून, 2026 रात 8:00 बजे से फलाहारी बाबा आश्रम के पास बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से मुख्य केबल जल गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच हनुमान, गोकुलचंद और रामलीला समिति धर्मशाला में ठहरे सैंकड़ो से अधिक बुजुर्ग, महिला और बच्चे अंधेरे में रहने को मजबूर हुए।
विभाग की सुस्ती: घटना के 2 घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दिनभर की थका देने वाली पैदल यात्रा के बाद परेशान श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि एक तरफ सरकार यात्रा को सुगम बनाने के बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के इस अड़ियल रवैये के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



