Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में वरिष्ठ ईईडीपी शिक्षिका अनीता मिश्रा को भावभीनी विदाई

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में वरिष्ठ ईईडीपी शिक्षिका अनीता मिश्रा को भावभीनी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर,सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, खड़िया में वरिष्ठ ईईडीपी शिक्षिका श्रीमती अनीता मिश्रा के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनाओं, सम्मान और शुभकामनाओं से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका श्रीमती सरोजिनी मिश्रा द्वारा श्रीमती अनीता मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच संचालिका श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने श्रीमती अनीता मिश्रा के शिक्षण जीवन, समर्पण एवं विद्यालय में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय की पूर्व छात्रा अभिलाषा झा सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से उनके प्रेरणादायी कार्यों एवं उपलब्धियों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।
समारोह के दौरान शिक्षिका कमल कुमारी ने प्रसिद्ध गीत “एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी-मेरी कहानी है…” प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। वहीं विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान शिक्षिका दीक्षा द्विवेदी ने श्रीमती अनीता मिश्रा की उत्कृष्ट शिक्षण शैली, मार्गदर्शन एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती अनीता मिश्रा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन जीवन का स्वाभाविक नियम है और हमें इसे सदैव सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह विदाई केवल एक अध्याय का समापन नहीं, बल्कि आपके जीवन की नई और स्वतंत्र यात्रा का शुभारंभ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी मेहनत, लगन और कर्मनिष्ठा से आगे भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगी।”
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने श्रीमती अनीता मिश्रा के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें