Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया के विद्यार्थियों ने 16 जुलाई से 25 जुलाई तक 101 यूपी बटालियन, मिर्जापुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, चुर्क (सोनभद्र) में आयोजित किया गया, जिसमें मिर्जापुर मंडल एवं आसपास के जनपदों के बड़ी संख्या में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यालय के कुल 47 एनसीसी कैडेटों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ किया। शिविर के दौरान कैडेटों को मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग, अग्निवीर योजना, ड्रोन कैमरा संचालन तथा भारतीय सेना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि एनसीसी केवल अनुशासन और नेतृत्व का माध्यम ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर के अनेक अवसर उपलब्ध कराने वाला सशक्त मंच भी है।
प्रशिक्षण शिविर से लौटने पर विद्यालय में सभी कैडेटों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने सभी कैडेटों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में एनसीसी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी कैडेटों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें