Home » शहर » DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर/सोनभद्र। DAV पब्लिक स्कूल खड़िया में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं मंचीय अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी के लिए पशु-पक्षी, LKG के लिए पौराणिक पात्र, UKG के लिए भारत के महान नेता, कक्षा प्रथम के लिए अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी तथा कक्षा द्वितीय के लिए अतुल्य भारत विषय निर्धारित किया गया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में नन्हे विद्यार्थियों ने ARO/प्राचार्या महोदया का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। EEDP शिक्षकों ने श्रीमती नेहा तिवारी एवं श्रीमती मीनू के मार्गदर्शन में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ARO/प्राचार्या महोदया ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कमल कुमारी एवं श्रीमती दीप माला गुप्ता ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका श्री कुलदीप सहाय, श्रीमती सरोजनी मिश्रा एवं सुश्री रूपाली पाठक ने निभाई। प्रतियोगिता में नर्सरी में अरुशी कुशवाहा प्रथम, आर्या सिंह मौर्य द्वितीय एवं आर्या मद्धेशिया तृतीय रहीं। LKG में लक्ष्मी यादव प्रथम, रम्या पुंडरीक द्वितीय एवं सोनाक्षी वर्मा तृतीय रहीं। UKG में नविका तिवारी प्रथम, दिव्यांश निगम द्वितीय एवं उन्नति तृतीय रहीं। कक्षा प्रथम में आरना सिंह सिसौदिया प्रथम, रिशिका बंसल द्वितीय एवं अमृतांशा झा तृतीय रहीं। वहीं कक्षा द्वितीय में प्रज्ञान सिंह तंवर प्रथम, नित्या रमन द्वितीय एवं प्रेशा मिश्रा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता ने विद्यालय परिसर को बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, मंचीय अभिव्यक्ति तथा भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें