राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
अनपरा। वार्ड नंबर 17 रामनगर, रेनूसागर में आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर रविवार को जनकल्याण सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति सदस्यों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पूजा आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से अनिल प्रधान को जनकल्याण सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दी और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में पूजा पंडाल, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल प्रधान ने सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। समिति का प्रयास रहेगा कि दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के साथ भव्य एवं यादगार बनाया जाए।
बैठक में विनोद शुक्ला, राम आधार प्रसाद, प्रमोद शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव, विवेक सिंह, राजन तिवारी, बाबूलाल, राजेश यादव, हेमंत तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, राहुल पोद्दार, राहुल, अभिषेक, नवनीत, आनंद, टिंकल सिंह, रवि दुबे, पुनीत ओझा, नितिन सोनी, बबलू जायसवाल एवं जितेंद्र सागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी ने दुर्गा पूजा को सफल और यादगार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के बाद रामनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Author: Rajesh Sharma
.




