🚩 युगाब्द ५१२७
🚩विक्रम सम्वत् २०८२
🚩वीर निर्वाण सम्वत् २५५१
🚩बांग्ला सम्वत् १४३२
🚩 हिजरी १४४६
🚩ईस्वी २०२५
सं० २०८२ वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन ११.४३ बजे।सूर्योदय ५:०५प्रातः,सूर्यास्त ६:०१ सायं
इतिहास – विश्व हाथ स्वतंत्रता दिवस,भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना (१९४९), भारत बंग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू (२००३),एन टी पी सी के रिहन्द सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीन टेक गोल्ड सेफ्टी अर्वाड मिला (२००८) , श्री हरिकोटा अंतरिक्ष से उच्च क्षमता वाले साउंडिंग राकेट उड़ान परीक्षण सफल रहा (२०१०), सर्वोच्च न्यायालय ने नारको टेस्ट एवं ब्रेन मैपिंग जांचों को निजी स्वतंत्रता का उल्लघंन बता अस्वीकार किया (२०१०), इसरो ने सफलतापूर्वक साउथ एशिया सेटेलाइट लांच किया (२०१७),।
जन्म– स्वतंत्रता सेनानी अविनाश लिंगम चेट्टियार (१९०३), क्रांतिकारी प्रीति लता वादेदार (१९११), ज्ञानी जैल सिंह (१९१६), क्रांतिकारी अब्दुल हमीद (१९२९), नरेंद्र नाथ वोहरा (१९३६), परमवीर चक्र मेजर होशियार सिंह (१९३७),मनोहर लाल खट्टर (१९५४), निशाने बाज समरेश सिंह (१९७०)!
निधन– आर के सनमुख चेट्टी (१९५३),गणितज्ञ गोरख प्रसाद (१९६१), महिला न्यायाधीश लीला सेठ (२०१७).!।
