नगर निगम, वाराणसी द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुये पिछले कई वर्षो के गृहकर बकायेदारों कसे गृहकर जमा करने हेतु काशी इन्टीग्रेटेड कमांड सेन्टर में काल सेन्टर की स्थापना की गयी है। नगर निगम द्वारा इस कार्य हेतु एक अहमदाबाद के एक संस्था का चयन किया गया है। संस्था द्वारा सम्पत्तिकर बकायेदारों को काल सेन्टर के माध्यम से सम्पत्तिकर बकायेदारों को एस0एम0एस0 व व्हाट्सएप भेजकर सम्पत्तिकर जमा करने हेतु कहा गया है। संस्था को सर्वप्रथम भेलूपुर सबजोन एवं दशाश्वमेध सबजोन के कई वर्षो के बकायेदारों को सम्पत्तिकर जमा करने हेतु एस0एम0एस0 व व्हाट्सएप करने की जिम्मेदारी दी गया है। भेलूपुर सबजोन एवं दशाश्वमेध सबजोन में कुल 5300 भवन स्वामी ऐसे हैं जिनके उपर रु0 16 करोड़ का सम्पत्तिकर बकाया है। संस्था द्वारा विगत आठ दिनों में 885 भवन स्वामियों को मैसेज भेजा गया है, जिसमें से 13 भवन स्वामियों के द्वारा रु0 छाछठ हजार सम्पत्तिकर जमा कर दिये हैं। 529 भवन स्वामियों के द्वारा आगामी दो माह में कर जमा करने का आश्वासन दिया गया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा बताया गया कि इस तकनीक के सफल होने पर इस व्यवस्था को सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में लागू की जायेगी।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



बॉन्ड मार्केट में दबाव, लेकिन ग्लोबल स्टॉक्स ने दिखाई मजबूती
September 30, 2026

SIP का नया रिकॉर्ड, ₹ 32,297 करोड़ निवेश
September 30, 2026
